फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विश्वविद्यालयों का फीस ढांचा तय, दो किस्तों में वसूलनी होगी ट्यूशन फीस

Sat, 22 Aug 2020 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 11 निजी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में वसूली जाने वाली फीस तय कर दी है। निजी विवि की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर कई दिनों मंथन करने के बाद शुक्रवार को संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा ने फीस का ढांचा जारी किया। निजी विश्वविद्यालयों में इस साल प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से अब इसी स्ट्रक्चर के आधार पर फीस ली जाएगी। निजी विवि को ट्यूशन फीस दो किस्तों में वसूलनी होगी। एक किस्त में इसे देने का दबाव नहीं डाल सकेंगे। नया फीस स्ट्रक्चर कोर्स पूरा होने तक लागू रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सरकार को हर साल नया सत्र शुरू होने से पहले फीस स्ट्रक्चर करना होता है।

विज्ञापन


नए फीस स्ट्रक्चर में स्पष्ट किया गया है कि निजी विश्वविद्यालय पहले की तरह बिल्डिंग फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, डेवलेपमेंट फंड विद्यार्थियों से नहीं वसूलेंगे। अगर कोई संस्थान आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नए फीस स्ट्रक्चर के अनुसार निजी विवि सरकार की मंजूरी बिना कोई भी नया कोर्स शुरू नहीं कर सकेंगे। अगर किसी कोर्स की सरकार से मंजूरी नहीं मिली है और फीस कमेटी ने उस कोर्स का फीस स्ट्रक्चर तय कर दिया है तो ऐसा कोर्स मान्य नहीं होगा।

यूजीसी के निर्देशानुसार ही शिक्षक भर्ती करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से विवि के विद्यार्थियों को अवगत करवाना होगा। हिमाचली बोनाफाइड बीपीएल/आईआरडीपी विद्यार्थियों के लिए विवि को दस फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होंगी। इनसे ट्यूशन फीस भी नहीं ली जाएगी। शैक्षणिक सत्र की फीस कोर्स पूरा होने तक लागू रहेगी। पहले से विवि में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर नया फीस स्ट्रक्चर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों के लिए तय हुआ फीस ढांचा 
शूलिनी विवि सोलन, श्रीसाईं विवि पालमपुर, महाराजा अग्रसेन विवि बद्दी, आईसी विवि बद्दी, आईसीएफएआई विवि बद्दी, इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब सिरमौर, चितकारा विवि बरोटीवाला, करियर प्वाइंट विवि हमीरपुर, बाहरा विवि वाकनाघाट, बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नालॉजी और अभिलाषी विश्वविद्यालय मंडी के लिए 2020-21 का फीस ढांचा तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें