फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला, नूरपुर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही की रद्द

Wed, 10 Jul 2024 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।

सार

मई में नूरपुर से जोगिंद्रनगर के बीच शुरू हुई रेलगाड़ी की आवाजाही को अब आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है। बता दें कि बीते दो साल से पठानकोट से सीधी जोगिंद्रनगर तक कोई रेलगाड़ी नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में मौजूद रेलगाड़ी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-जोगिंद्रनगर हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर बीते करीब दो साल से पठानकोट तक रेलगाड़ी के सफर का इंतजार कर रहे यात्रियों को उत्तर रेलवे विभाग ने जोरदार झटका दिया है।

विज्ञापन

मई में नूरपुर से जोगिंद्रनगर के बीच शुरू हुई रेलगाड़ी की आवाजाही को अब आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है। माना जा रहा है कि बरसात के मद्देनजर यह फैसला लिया है। उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय साहू ने 20 जून को जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से नूरपुर तक का निरीक्षण किया था। इस दौरान यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं देने के साथ तीसरी रेलगाड़ी भी जल्द दौड़ाने की हामी भरी थी। मगर अब अचानक मानसून में भूस्खलन की आशंका बताते हुए जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला और नूरपुर तक रेलगाड़ी की आवाजाही रोक दी है।

रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर के अधीक्षक रविंद्र रावत ने कहा कि उत्तर रेलवे विभाग के नए आदेशों के तहत जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ियों की आवाजाही आगामी आदेशों तक रद्द कर दी है। पांच दिनों से रेलगाड़ियां बैजनाथ-पपरोला की ओर आवागमन नहीं कर पाई है। इसकी लिखित जानकारी रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध भी करवा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दो साल से पठानकोट से सीधी जाेगिंद्रनगर तक कोई रेलगाड़ी नहीं पहुंच रही है। एक साल पहले नूरपुर से कोपड़लाहड़ और उसके बाद बैजनाथ-पपरोला तक सेवा बहाल हुई थी। इसके बाद मई में ट्रायल के बाद नूरपुर से जोगिंद्रनगर तक रेल सेवा बहाल होने से लोगों को राहत की सांस ली थी। एक बार फिर सेवाएं बंद होने से रेलयात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें