फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कुमारसैन के बड़ागांव में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Thu, 01 Apr 2021 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन के नजदीक बड़ागांव में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस थाना कुमारसैन के अनुसार बुधवार देर रात बड़ागांव सड़क पर एक गाड़ी नंबर सीएच 01 बीवी 7879 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान हिमांशु शांडिल (17) पुत्र देवराज गांव कन्ना भरेड़ी कुमारसैन, आदित्य वर्मा (22) पुत्र हुकम राम गांव निरमंड और देव ठाकुर (21) पुत्र जयचंद गांव बायल तहसील  जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें