फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पालमपुर में पहले तीन स्थानों पर रहीं तीन सगी बहनें

Thu, 16 Jul 2020 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएवी स्कूल पालमपुर में सीबीएसई दसवीं के परिणाम में तीनों सगी बहनों ने स्कूल में पहले तीन स्थानों पर कब्जा कर नया रिकार्ड कायम किया है। स्कूल में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आईं इन सगी बहनों की मेहनत देख हर कोई हैरान है। डीएवी स्कूल में शैवी उनियाल ने पहला, ब्रह्मी उनियाल ने दूसरा व धान्वी उनियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इन तीनों की उम्र में पांच से सात मिनट का फर्क है। तीनों बहनें पढ़ने में काफी होशियार हैं। शैवी व धानवी चिकित्सक बनना चाहती हैं। जबकि ब्रह्मी फैशन डिजाइनिंग का शौक रखती हैं। इन तीनों बहनों के पिता डॉ. संजय कुमार उनियाल सीएसआईआर पालमपुर में वैज्ञानिक के पद पर तैनात है और माता डॉ. अंजली उनियाल पीएचडी हैं। वह अपना प्रोजेक्ट चलाती हैं।

माता-पिता की मानें तो वह अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इन तीनों का जन्म देहरादून में हुआ है। उनका कहना है कि उनकी बेटियां शुरू से ही पढ़ने में तेज हैं। उनमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। कहा कि उन्हें अपनी बेटियों पर नाज है। उनकी एक साथ जन्मी तीन बेटियां ही हैं, जिससे वह काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें