फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर से लौटकर किराये के कमरे में स्टाफ नर्स ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 23 May 2021 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्टाफ नर्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल अस्पताल तीसा में कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी देकर किराये के कमरे में लौटी स्टाफ नर्स ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार स्टाफ नर्स प्रिया दुग्गल कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी खत्म कर शनिवार शाम छह बजे अपने किराये के कमरे में पहुंची।

विज्ञापन


उन्होंने अपने स्टाफ को कमरे में ही खाना भेजने की बात कही। रात करीब 8:30 बजे एक रिश्तेदार ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। भीतर से आवाज नहीं आई तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ दिया। भीतर प्रिया फंदे पर झूल रही थी। प्रिया दुग्गल पुत्री गुरुदेव दुग्गल परिवार में अकेली कमाने वाली थी। पुलिस टीम ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर ही अब मौत का राज खुलने के आसार हैं।

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि स्टाफ नर्स की ड्यूटी कोविड केयर सेंटर में लगी थी। शनिवार को वह छुट्टी कर अपने किराये के कमरे में चली गई थीं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें