हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले सैलानी यातायात नियमों को धत्ता बताकर अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला ढली थाना के तहत मशोबरा में सामने आया है, जहां पर एक महिला पर्यटक चलती गाड़ी से बाहर लटकी हुई थी।
इस दौरान गाड़ी एक ट्रक के पीछे चल रही थी और पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति रील बना रहा था। इसका वीडियो पीछे चल रह एक अन्य व्यक्ति ने बना लिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चालक का करीब 2500 रुपये का चालान काटा है। इसके अलावा चालक का लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति भी की है। इससे पहले भी बाहरी राज्यों की गाड़ियों में आने वाले लोग ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए पाए गए हैं।