फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मां के साथ खड्ड पार कर रही आठ साल की बच्ची बही, मौत

Tue, 30 Jul 2024 09:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

जिला कांगड़ा में मंगलवार शाम खड्ड में एक बच्ची बह गई। बच्ची को बेसुध हालत में जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती गांव घरोह में मंगलवार शाम खड्ड में एक बच्ची के बहने से मौत हो गई। झारखंड की रहने वाली आठ वर्षीय प्रीति का परिवार घरोह में निर्माणाधीन भवन में लेबर का काम करता है। बच्ची की मां उसे लेकर खड्ड पार कर रही थी, लेकिन पानी का बहाव बढ़ गया और बच्ची मां के हाथ से फिसलकर पानी के तेज बहाव में बह गई। महिला के चिल्लाने पर उनके सहयोगी वहां पहुंचे, जिन्होंने बच्ची को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। बेसुध हालत में उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें