फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन में तलखी से बिगड़ा राजमाह का स्वाद, बढ़ गए दाम

Sat, 18 Jul 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राजमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी में राजमाह दाल महंगी हो गई है। इसके दामों में दस रुपये प्रतिकिलो तक की बढ़ोतरी हुई है। बीते 20 दिन में शहर के लिए राजमाह दाल की सप्लाई में कमी आई है। हालांकि, बाकी दालों के रेट अभी पहले की तरह ही है। शहर की अनाज मंडी में राजमाह दाल के होलसेल रेट 110 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। वहीं, रिटेल में यह दाल 115 से 125 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है। 

विज्ञापन


उपनगरों में कई कारोबारी 130 रुपये प्रति किलो भी बिक्री कर रहे हैं। अनाज मंडी के कारोबारियों की मानें तो दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से राजमाह दाल की सप्लाई कम आ रही है। इसका एक कारण चीन से दालों का आयात घटना भी बताया जा रहा है। राजधानी में भी चीन से आयातित राजमाह दाल पहुंचती है। लेकिन बीते कुछ समय से चीन के साथ चल रहे विवाद के कारण दालों के आयात में कमी आई है। 

शिमला व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि राजमाह दाल के होलसेल रेट दस रुपये  प्रतिकिलो तक बढ़ गए हैं। अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने बताया कि बाकी दालों के रेट पर असर नहीं पड़ा है। अभी सप्लाई घटने के कारण राजमाह दाल के रेट में ही बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें