फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: केबीसी में पूछा गया अनुराग से जुड़ा साढ़े बारह लाख का सवाल

Thu, 02 Sep 2021 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

केबीसी के होस्ट एवं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सामने बैठे प्रतिभगी से पूछा कि मार्च 2021 में कौन भारतीय राजनेता सांसद रहते हुए प्रादेशिक सेना में कैप्टन के रैंक पर पदोन्नत हुआ।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्र सरकार में युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर हिमाचल वासियों को गौरवान्वित महसूस करवाया है। बुधवार शाम को टीवी पर प्रसारित हुए मशूहर कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। कार्यक्रम में पूछे गए 12 लाख 50 हजार रुपए के इस सवाल में केबीसी के होस्ट एवं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सामने बैठे प्रतिभगी से पूछा कि मार्च 2021 में कौन भारतीय राजनेता सांसद रहते हुए प्रादेशिक सेना में कैप्टन के रैंक पर पदोन्नत हुआ।

विज्ञापन


इसमें चार विकल्प दिए गए थे, पहला दुष्यंत सिंह, दूसरा अनुराग ठाकुर, तीसरा प्रवेश वर्मा और चौथा ज्योतिरादित्य सिंधिया। हालांकि काफी देर के बाद अपनी सूझबूझ से प्रतिभागी ने अनुराग ठाकुर के नाम का चुनाव करते हुए इसे लॉक करने को कहा। वहीं जवाब सही होने पर प्रतिभागी ने 12 लाख 50 हजार रुपए के इस पड़ाव को पार किया व खेल को आगे बढ़ाया।

बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को इसी साल मार्च 2021 में सांसद एवं केंद्र सरकार में राज्य वित्त मंत्री रहते हुए प्रादेशिक सेना में कैप्टन के तौर पर पदोन्नति प्रदान की गई। उनका प्रमोशन करते हुए उन्हें यह मानद उपाधि दी गई है। अनुराग ठाकुर साल 2016 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट बनाए गए थे। प्रमोशन पाकर वह पहले ऐसे सेवारत सांसद और मंत्री बन गए हैं, जिन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन की उपाधि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें