फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से थोड़ी राहत: डिपो में 8 रुपये दालें और 7 रुपये सरसों तेल सस्ता

Mon, 12 Jul 2021 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सबसे ज्यादा उड़द, मूंग और मलका दाल के दाम गिरे हैं। ये दालें पहले उपभोक्ताओं को 70 रुपये किलो मिल रही थीं, अब 62 से 66 रुपये प्रति किलो मिलेंगी।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपो में सरसों तेल और दालें और भी सस्ती मिलेंगी। सरकार ने महंगाई से हल्की राहत देते हुए दालों के दाम 8 रुपये प्रति किलो और सरसों तेल में 7 रुपये तक प्रति लीटर दम घटाए हैं। गोदामों में दालों की सप्लाई पहुंच गई है। इन्हें डिपो में उपभोक्ताओं को आवंटन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा उड़द, मूंग और मलका दाल के दाम गिरे हैं। ये दालें पहले उपभोक्ताओं को 70 रुपये किलो मिल रही थीं, अब 62 से 66 रुपये प्रति किलो मिलेंगी। एपीएल उपभोक्ताओं को पहले सरसों तेल 160 रुपये, अब 154 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बीपीएल को 155 की जगह अब 148 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें साढ़े 11 लाख एपीएल, पांच लाख बीपीएल उपभोक्ता हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को बीते महीने की अपेक्षा इस महीने सस्ती दालें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीएल 
दालें        अब    पहले
दाल चना   49        55
उड़द        66         70
मूंग          62          70
मलका     64          70

बीपीएल 
दालें        अब       पहले

मलका      54          60 
दाल चना  39         45
उड़द       56         60
मूंग          51        60         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें