प्रदेश के सभी जिलों में इसी महीने प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद हर पंचायत में नशा तस्करों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सहायता सूचना तंत्र से बनाया जा रहा है। चिट्टा तस्करों पर नकेल कसने के लिए बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी तैयारी है। पंचायतीराज संस्थाओं के अलावा शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। इस माह शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा पंचायतों और स्थानीय निकायों में भी जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। अभिभावकों के लिए भी जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
प्रदेश स्तर पर अगले तीन महीने चिट्टा तस्करों पर होगा पुलिस का मेगा एक्शन
हमारा लक्ष्य चिट्टा तस्करी की जड़ तक पहुंचना है। पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत कर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।- अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल प्रदेश