फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री भारद्वाज ने प्रधानमंत्री मोदी को शिव का अवतार पुरुष बताया

Thu, 11 Mar 2021 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर राम मंदिर में शिमला शहर के विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिव का अवतार पुरुष बताया है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के संदेश को हम इस रूप में देखते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के चुनाव के बाद और परिणाम से पहले केदारनाथ गए थे। दो दिन गुफा में बिताए थे। चुनाव में जीत हासिल हुई थी।

विज्ञापन


उन्हें शिव जी का वरदान प्राप्त है। यही कारण है कि कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम की है। उन्हीं के कारण आज देश की दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं। हमें लगता है कि इस दुनिया में शिव जी के अवतार पुरुष के रूप में नरेंद्र मोदी अवतरित हुए हैं। उन्हीं के कारण विकासशील देशों की तुलना में भारत में मृत्यु दर कम है और संक्रमण कम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें