फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव भारती विवि से पात्र डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को मिल सकती है राहत

Wed, 21 Apr 2021 02:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री से मुलाकात करते आयोग के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्जी डिग्री के फेर में फंसे मानव भारती विवि से सही डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जल्द राहत मिल सकती है। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिल ने शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से सचिवालय में मुलाकात कर इस मामले को हल करने के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। अध्यक्ष ने बताया कि सही तरीके से डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को किस प्रकार से राहत दी जा सकती है। इसको लेकर कमेटी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट को सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने शिक्षा मंत्री को आयोग के कार्यों एवं गतिविधियों से अवगत करवाया।

निजी शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की शिक्षा मंत्री को जानकारी दी। इस दौरान आयोग को और अधिक मजबूत करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर आयोग के पास आई शिकायतों की जानकारी भी शिक्षा मंत्री को दी गई। उधर, शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों के हितों की रक्षा करने के प्रति कृतसंकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें