फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल में आपदा प्रभावितों को वितरित किए 227 करोड़

Fri, 15 Dec 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा बचाव सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को दक्षता से पूर्ण करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को सुदृढ़ करेगी। 
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हिमाचल प्रदेश में आपदा का जोखिम सदैव बना रहता है। हाल ही में राज्य में प्राकृतिक आपदा से जान व माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा बचाव सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को दक्षता से पूर्ण करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रदेश में आपदा प्रभावितों को प्रदान की जा रही राहत राशि तथा अन्य लाभ पर भी चर्चा की गई। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष आपदा राहत के तहत अभी तक 227 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी प्रभावितों को समय पर लाभ प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जवानों को सभी आवश्यक उपकरण मुहैया करवाएं जा रहे हैं जिसके लिए 12.65 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें