फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू से हुई थी सोलन में सैकड़ों मुर्गे-मुर्गियों की मौत

Tue, 19 Jan 2021 11:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर सैकड़ों की संख्या में मृत मिले मुर्गे-मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर सैकड़ों की संख्या में मृत मिले मुर्गे-मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। इसका खुलासा जिला प्रशासन को जालंधर के बाद भोपाल की निशाद लैब से मिली रिपोर्ट में हुआ है। वहीं अब उपायुक्त सोलन ने सुरक्षा के दृष्टिगत जिला में दो सप्ताह के लिए अंडे और मुर्गों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच के परवाणू और सोलन क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में मृत मुर्गे और मुर्गियां मिली थीं।

विज्ञापन


इसमें बर्ड फ्लू की आंशका को देखते हुए इनके सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए थे। सटीक रिपोर्ट न मिलने पर सैंपलों को दोबारा जांच के लिए भोपाल की निशाद लैब भेजा गया। इसके बाद अब इसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उधर, उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बताया कि मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। एहतियात के तौर पर दो सप्ताह के लिए अंडा, चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें