फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 और रूटों पर दौड़ेगी एचआरटीसी की रात्रि बस सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 18 Sep 2020 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के 12 रात्रि रूटों पर 20 सितंबर से बस सेवा शुरू हो जाएगी। कोरोना के चलते यह रूट बंद थे। हालांकि परिवहन निगम पहले से शिमला-मनाली, शिमला-चंबा और शिमला-धर्मशाला के लिए नाइट बसें चला रहा है। अब अन्य रूटों पर सेवाएं शुरू का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


पालमपुर-शिमला-पालमपुर वाया मंडी रूट पर बस सायं पालमपुर से 6: 45 बजे और शिमला से रात्रि 9 बजे चलेगी। पालमपुर-भरमौर-कुगति वाया टांडा कांगड़ा रूट पर बस पालमपुर से दोपहर बाद 3: 40 बजे चलेगी और कुगति से सायं 4: 45 बजे चलेगी। नयाग्राम-होली-चंबा-पठाड़ वाया जोत-चुवाड़ी रूट पर बस नयाग्राम से सायं 3: 15 बजे चलेगी और पठाड़ से सायं 4 बजे चलेगी।

बद्दी-जोगिंद्रनगर वाया स्वारघाट बिलासपुर रूट पर बद्दी से बस सायं 9:30 बजे चलेगी और जोगिंद्रनगर से सायं 6: 30 बजे चलेगी। बद्दी से चंबा वाया नालागढ़-स्वारघाट-भाखड़ा-ऊना-भरवाईं-चिंतपूर्णी-टैरेस-जसूर-बनिखेत रूट पर बद्दी से बस रात्रि 9 बजे और चंबा से भी रात्रि 9 बजे चलेगी। त्रिलोकनाथ-धर्मशाला वाया केलांग-मनाली-मंडी-जोगिंद्रनगर-कांगड़ा रूट पर बस त्रिलोकनाथ से प्रात: 7: 15 बजे और धर्मशाला से सायं 6 बजे चलेगी।
विज्ञापन


जाहलमा-रिकांगपिओ वाया मनाली-मंडी-सुंदरनगर-करसोग-रामपुर रूट पर बस जाहलमा प्रात: 4: 30 बजे चलेगी और रिकांगपिओ से सायं 5 बजे चलेगी। रिकांगपिओ-शिमला-हमीरपुर रूट पर बस सायं 4: 30 बजे रिकांगपिओ से चलेगी और हमीरपुर से दोपहर बाद 12: 30 बजे चलेगी। झाकड़ी-हमीरपुर रूट पर बस झाकड़ी से प्रात: 5:25 बजे चलेगी और हमीरपुर से सायं 5:10 बजे चलेगी।

रामपुर-चिंतपूर्णी रूट पर बस रामपुर से दोपहर बाद 3:45 बजे चलेगी और चिंतपूर्णी से भी 3:45 बजे चलेगी। शिमला-जसूर वाया बिलासपुर-हमीरपुर-ज्वालाजी-देहरा-टैरेस रूट पर बस सायं 7:20 बजे शिमला से चलेगी और जसूर से सायं 5:40 बजे, केलांग-शिमला रूट पर रात्रि बसें चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें