फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस बुक ऑनलाइन किए बिना अब नहीं मिलेगा वेतन

Thu, 24 Dec 2020 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया तो मार्च का वेतन नहीं मिलेगा। वन, लोक निर्माण, जलशक्ति आदि विभागों ने सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया तो इसके कर्मचारियों का मार्च महीने का वेतन काट दिया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद बहुत से विभाग इस फैसले पर गौर नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में वित्त विभाग ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया गया मार्च महीने का वेतन संबंधित कर्मचारियों को जारी नहीं किया जा सकेगा। लोक निर्माण, जल शक्ति, वन जैसे बड़े विभाग इस बारे में गौर नहीं कर रहे हैं तो यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है। सर्विस बुक को ऑनलाइन करने की यह प्रक्रिया साल भर पहले शुरू कर दी गई है। कई विभागों में यह आगे ही नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें