सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया तो मार्च का वेतन नहीं मिलेगा। वन, लोक निर्माण, जलशक्ति आदि विभागों ने सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया तो इसके कर्मचारियों का मार्च महीने का वेतन काट दिया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद बहुत से विभाग इस फैसले पर गौर नहीं कर रहे हैं।