फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: चौपाल के मशडोंह में चार मकान जलकर राख

Wed, 10 Feb 2021 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल (रोहडू)
विज्ञापन
शिमला: मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में जुब्बल के झाल्टा में हुए अग्निकांड को अभी एक दिन हुआ था कि उपमंडल की ग्राम पंचायत मशडोंह में अग्निकांड में चार और मकान जलकर राख हो गए। आग से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दे दी गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे मशडोंह गांव में आग लगने से चार मकान जलकर राख हो गए। आग की घटना में तीन सगे भाइयों बुद्धि सिंह हथटा, आत्मा राम हथटा और किरपा राम हथटा पुत्र स्व. नतिया और हीरा सिंह के मकान जले हैं। मशडोंह में सबसे पहले बुद्धि सिंह के मकान में आग लगी। चंद मिनटों में देखते ही देखते साथ लगते दूसरे भाइयों के मकानों और एक अन्य मकान में भी आग फैल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, लोगों के प्रयासों से मौके पर पहुंच कर अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया। अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम नरेंद्र चौहान और तहसीलदार उमेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को गैस सिलिंडर, कंबल, साठ हजार नकदी बतौर फौरी राहत के रूप में दे दी गई है। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने आग से चार मकान जलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें