फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सरकारी संस्थान खोलने की शर्त पर परिवार 30 कनाल जमीन दान करने को तैयार

Fri, 28 Apr 2023 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)

सार

परिवार के बुजुर्ग ने कहा कि बेटों ने बाहरी राज्यों में अपनी संपत्ति बना ली है। इसलिए परिवार की सहमति से ही जमीन देने का मन बनाया है। सरकार जब चाहे, वह बात करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
जमीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी संस्थान खोलने की शर्त पर एक परिवार 15 से 18 करोड़ रुपये की अपनी 30 कनाल जमीन सरकार को दान करना चाहता है।  नादौन की कांगू तहसील के रहने वाले इस परिवार ने अपनी मलकीयत भूमि दान करने की इच्छा जाहिर की है। परिवार के बुजुर्ग ने कहा कि सड़क के किनारे की करीब 30 कनाल भूमि सरकार को गिफ्ट डीड देने को तैयार हैं, बशर्ते सरकार उस क्षेत्र को विकसित करने के लिए जरूरत के आधार पर कोई भी सरकारी संस्थान खोलने को तैयार हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटों ने बाहरी राज्यों में अपनी संपत्ति बना ली है। इसलिए परिवार की सहमति से ही जमीन देने का मन बनाया है। सरकार जब चाहे, वह बात करने को तैयार हैं। बता दें कि वर्ष 2001 में भी इसी विधानसभा क्षेत्र के जाट निक्का राम ने स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र जोलसप्पड़ के लिए पांच कनाल मलकीयत भूमि और पांच लाख रुपये की धनराशि दान में दी थी। 2021-22 में सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी एवं धर्मपत्नी के नाम की करोड़ों रुपये की संपत्ति की सरकार के नाम वसीयत लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें