फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: आईजीएमसी, केएनएच और रिपन में खुलेंगे कलेक्शन काउंटर

Wed, 08 Jun 2022 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के सैंपल की जांच आईजीएमसी प्रयोगशाला में होगी। इस प्रयोगशाला में 24 घंटे मरीजों के टेस्ट होते रहेंगे। 
विज्ञापन
आईजीएमसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) और रिपन अस्पताल में मरीजों के सैंपल एकत्र करने के लिए कलेक्शन काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। वीरवार से इन काउंटरों में कंपनी के कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद जांच के लिए सैंपल चंडीगढ़ और मोहाली भेजे जाएंगे। सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सएप और फिर काउंटर पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


जब तक कंपनी अस्पतालों में आधारभूत ढांचा विकसित नहीं कर लेती तब तक सरकार ने यह अस्थायी व्यवस्था की है। यह व्यवस्था रुटीन मरीजों के लिए रहेगी। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के सैंपल की जांच आईजीएमसी प्रयोगशाला में होगी। इस प्रयोगशाला में 24 घंटे मरीजों के टेस्ट होते रहेंगे। 

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आईजीएमसी जाकर मौके का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को सैंपल देते रहें। सरकारी अस्पतालों में पहले टेस्ट कराने का जिम्मा एसआर निजी लैब पर था। इस कंपनी का टेंडर खत्म होने पर सरकार ने अगले टेंडर के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगीं। इसमें पुणे की कंपनी का टेंडर सबसे कम था। पुणे की कंपनी अस्पतालों मेें आधारभूत ढांचा विकसित करने में जुटी है। 
विज्ञापन


मरीजों को टेस्ट कराने में दिक्कतें पेश न आए, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पताल भेजी गई थी। अस्पतालों में कलेक्शन काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। इसमें कंपनी के अधिकारी सैंपल लेकर मरीजों को रिपोर्ट देंगे।  - सुभाशीष पांडा, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें