फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में उग्र प्रदर्शन मामला: आठ और आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर भेजे

Sun, 20 Mar 2022 09:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि आठ और गिरफ्तारियां हुई हैं। सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवर्ण आयोग न बनने पर बीते बुधवार को शिमला में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के मामले में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण समाज के नेताओं के बाद पुलिस ने आठ और लोगों की गिरफ्तारी की है। एएसपी और तीन कांस्टेबलों की हत्या के प्रयास के आरोप में दो लोगों जबकि उग्र प्रदर्शन कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभी तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


इनमें दोनों संगठनों के प्रमुख नेता रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि आठ और गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें सिरमौर के संगड़ाह निवासी पवन कुमार (28), देवेंद्र सिंह (42) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर महेंद्र सिंह (46) तहसील कसौली, दिनेश कुमार (46) जिला सोलन, अमर चंद राठौड़ (45) ढली, महेंद्र कुमार (39) तहसील सुंदरनगर, विजय कुमार शर्मा (36) और राजेंद्र (43) दुर्गापुर शिमला ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बालूगंज थाना पुलिस दो अलग-अलग मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें