फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल की डॉ. सिकंदर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की संस्तुति

Sun, 20 Mar 2022 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि डॉ. सिकंदर सोमवार को नामांकन भरने जा रहे हैं। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ. सिकंदर कुमार को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने की आधिकारिक सूचना के बाद सभी सदस्यों ने अपनी संस्तुति दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि डॉ. सिकंदर सोमवार को नामांकन भरने जा रहे हैं। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। हालांकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं करने से चुनाव के लिए व्हिप जारी करने की जरूरत महसूस नहीं की गई। 

विज्ञापन


बैठक में आगामी शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनाव पर भी विधायकों से राय ली गई। मंडी संसदीय क्षेत्र में 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के रोड शो के प्रभावों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कई विधायकों ने भाजपा में भितरघात रोकने की राय दी। सूत्रों के अनुसार भाजपा आशंकित है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सूबे में आने के दौरान वह भाजपा के कई बागियों से संपर्क कर सकते हैं। इसका डैमेज कंट्रोल कैसे होगा, इस संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें