फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चार्जशीट होने से बचे तीन शिक्षक नेता, निदेशक ने चेतावनी देकर छोड़ा

Fri, 03 Sep 2021 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशक ने कर्मचारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किए थे। अब सरकार ने इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तीनों पर की जाने वाली कार्रवाई को टाल दिया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय अध्यापक संघ के तीन पदाधिकारी चार्जशीट होने से बच गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित महावीर कैंथला और कैलाश ठाकुर को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है। सरकार के फैसले पर सवाल उठाने पर राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को बीते दिनों कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक ने कर्मचारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किए थे। अब सरकार ने इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तीनों पर की जाने वाली कार्रवाई को टाल दिया है। शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सरकार के फैसलों को लेकर विरोध वाले बयान देने वाले शिक्षक संगठनों और शिक्षकों को चेतावनी जारी की थी।

केंद्रीय सेवा नियमों का हवाला देते हुए आगाह किया गया था कि सरकार के फैसलों पर आपत्ति दर्ज करवाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से इस मामले को लेकर की गई कार्रवाई को निदेशालय से अवगत करवाने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें