फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2022: गर्म चश्मों में स्नान करने के बाद लौटे श्रद्धालु

Sat, 15 Jan 2022 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मवीर गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

करसोग प्रशासन ने खरीदारी के लिए जुटने वाली अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए पहले ही सड़कों के किनारे और मेला ग्राउंड में सजाई गई दुकानें हटा दी थीं। मकर संक्रांति के दिन गर्म पानी के चश्मों के समीप जो तुलादान के लिए पंडाल लगाए गए थे, उन्हें भी पुलिस ने हटा दिया।
विज्ञापन
तत्तापानी में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मकर संक्रांति पर इस बार प्रशासन ने काफी सख्ती बरती। सामाजिक दूरी के साथ सिर्फ स्नान और पूजा करने की ही अनुमति दी गई। हजारों श्रद्धालु गर्म चश्मों में स्नान के बाद अपने घर लौट गए। पुलिस ने स्नान के बाद लोगों को ज्यादा देर नहीं रुकने दिया। प्रशासन की मनाही के बाद भी तुलादान के स्टाल और अन्य दुकानें सज गई थीं। इसकी भनक लगते ही प्रशासन ने तुलादान के स्टाल और दुकानें वहां से हटा दीं। 

विज्ञापन


करसोग प्रशासन ने खरीदारी के लिए जुटने वाली अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए पहले ही सड़कों के किनारे और मेला ग्राउंड में सजाई गई दुकानें हटा दी थीं। मकर संक्रांति के दिन गर्म पानी के चश्मों के समीप जो तुलादान के लिए पंडाल लगाए गए थे, उन्हें भी पुलिस ने हटा दिया। तत्तापानी में शिमला-करसोग मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तरह ही रही। 

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने पांच जनवरी को धार्मिक आयोजनों सहित मेलों पर बंदिशें लगाई थीं। तत्तापानी में होने वाले जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले को भी रद्द किया गया था। ऐसे में प्रशासन ने मेला ग्राउंड और सड़कों पर अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी। एसडीएम सनी शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति पर लोगों की अनावश्यक भीड़ न जुटे, इसके लिए उड़नदस्ता लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें