फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से दिल्ली भेजे 109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि

Mon, 28 Jun 2021 11:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी यहां घूमने आ रहे हैं। ऐसे में जाने-अनजाने में डेल्टा प्लस वैरियंट के हिमाचल पहुंचने से भी नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है।109 सैंपलों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। हिमाचल से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिजिज कंट्रोल लैब में भेजे गए 1113 सैंपलों में आधे से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी तक हिमाचल के किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वैरियंट नहीं मिला है। आठ सैंपलों में कप्पा स्ट्रेन भी पाया गया है। राज्य में भी बाहरी देशों के स्ट्रेन प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब में दो डेल्टा प्लस के वैरियंट मामले आए हैं। ऐसे में हिमाचल में भी इसकी संभावना बढ़ गई है कि कहीं पंजाब से यह वैरियंट यहां न पहुंच जाए। 

हिमाचल में भी डेल्टा प्लस वैरियंट आने की संभावना 
हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी यहां घूमने आ रहे हैं। ऐसे में जाने-अनजाने में डेल्टा प्लस वैरियंट के हिमाचल पहुंचने से भी नकारा नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन


146 कोरोना पॉजिटिव मामले
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 146 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला में 62 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हुई है। सोलन 3, किन्नौर 7, ऊना 6, शिमला 24, मंडी 17, चंबा 31, बिलासपुर 10, सिरमौर 12, कुल्लू 8, हमीरपुर 12 और कांगड़ा में 16 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें