फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए हिम सुरक्षा अभियान शुरू

Tue, 24 Nov 2020 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए हिमाचल सरकार ने रोगियों की पहचान करने के मकसद से ‘हिम सुरक्षा’ अभियान शुरू किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला के रिज मैदान से इस अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश भर में यह अभियान 27 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान को आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोविड-19, तपेदिक, कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि रोगों के लिए सभी लक्षणों की घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

हमीरपुर में हिम सुरक्षा अभियान के तहत कोरोना के साथ टीबी के मरीजों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि कोरोना के साथ टीबी मरीजों की भी पहचान हो सके। अभियान में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक विभाग के फार्मासिस्ट घर-घर जाकर रोगियों की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें