फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: दोस्त के रेस्तरां में अचानक पहुंचे सीएम जयराम, कॉलेज के दिनों को किया याद

Sun, 29 Aug 2021 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)

सार

मुख्यमंत्री यहां करीब पांच मिनट तक रुके और मंडी स्थित वल्लभ कॉलेज के पुराने दिनों और साथियों को याद किया। रंगारंग सिंह ने बताया कि वह और जयराम ठाकुर कॉलेज में साथ पढ़े हैं।
विज्ञापन
दोस्त के रेस्तरां में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद दोस्ती और रिश्ते निभाना नहीं भूलते। रविवार को मुख्यमंत्री अचानक अपने कॉलेज के दिनों के दोस्त के मनाली स्थित रेस्तरां में पहुंच गए। मुख्यमंत्री को रविवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दौरे पर जाना था। लाहौल-स्पीति रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री का काफिला रेस्तरां के बाहर रुका और उन्होंने अपने दोस्त रंगारंग सिंह से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां करीब पांच मिनट तक रुके और मंडी स्थित वल्लभ कॉलेज के पुराने दिनों और साथियों को याद किया। रंगारंग सिंह ने बताया कि वह और जयराम ठाकुर कॉलेज में साथ पढ़े हैं। रविवार को उन्होंने सुबह ही सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात कर कभी रेस्तरां आने का न्योता दिया था। इसके एक घंटे बाद ही सीएम उनके रेस्तरां में पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि वह छोटे कारोबारी हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंच कर दोस्ती की मिसाल कायम की है। जयराम ठाकुर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आम लोगों के साथ उसी गर्मजोशी से मिलते हैं, जैसे वह पहले मिलते थे। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और रंगारंग सिंह की दोस्ती के खूब कसीदे पढ़े जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें