फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम की मोदी से भेंट के बाद बढ़ी भाजपा नेताओं की धुकधुकी

Mon, 19 Jul 2021 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस भेंट में हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्थिति के अलावा कई विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट की। - फोटो : pmo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद भाजपा नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। रविवार को नई दिल्ली से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हिमाचल लौटने का इंतजार किया जाता रहा। इस भेंट के बाद जयराम ठाकुर के क्या तेवर होंगे, इस पर तमाम नेताओं की नजरें गड़ी हुई हैं। सुस्त मंत्रियों, विधायकों और अध्यक्षों-उपाध्यक्षों पर सख्ती हो सकती है। आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल सरकार से अधिक चुस्ती से काम चाह रहा है। 

विज्ञापन


बेशक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस भेंट में हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्थिति के अलावा कई विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है पर सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की है। मोदी ने मंत्रियों और विधायकों की परफोर्मेंस के बारे में भी जयराम से बात की है।

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने जयराम सरकार के मंत्रियों, विधायकों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से रिपोर्ट कार्ड भी तलब किया था। जिसके बाद यह रिपोर्ट कार्ड भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सब रिपोर्ट कार्ड पीएम मोदी के ध्यान में भी हैं।
विज्ञापन


दूसरे दिन जयपुर गए जयराम 
पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयपुर गए। उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी उनके साथ जयपुर गई हैं। जयपुर में सीएम की ससुराल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें