फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ब्यास नदी में गिरी हरियाणा नंबर की कार, सभी सवार लापता

Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

कार के अंदर पुलिस को एक आरसी मिली है। इससे पता चला कि कार हरियाणा की है। जहां कार गिरी है, वहां ब्यास का बहाव तेज है, आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार लोग बह गए होंगे।
विज्ञापन
ब्यास नदी में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंद्राबनी के पास कवारी में हरियाणा नंबर की एक वरना कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। कार को रविवार सुबह करीब आठ बजे लोगों ने ब्यास नदी में गिरे देखा। मंडी पुलिस अभी तक कार में एक ही व्यक्ति के सवार होने और लापता होने की पुष्टि कर पाई है। चालक के अलावा कार में कितने लोग थे, इसका पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन ने गोताखोर बुलाए हैं। ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह लोगों ने हरियाणा नंबर की एचआर 42जी 7007 कार को ब्यास में गिरे देखा। सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। पुलिस टीम ने नदी में उतर कर सर्च अभियान शुरू किया। कार तक पहुंच कर उसकी तलाशी ली गई। इसमें कोई व्यक्ति या शव बरामद नहीं हुआ। कार के अंदर पुलिस को एक आरसी मिली है। इससे पता चला कि कार हरियाणा की है।

जहां कार गिरी है, वहां ब्यास का बहाव तेज है, आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार लोग बह गए होंगे। इनकी तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोर की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के चलते कार में सवार सभी लोगों के बह जाने की आशंका है। कार के अंदर एक आरसी मिली है। इसमें मौजूद पते पर संपर्क करने पर पता चला कि कार मालिक ने अपनी गाड़ी किसी को दी थी।
विज्ञापन


वह कार लेकर मनाली घूमने गया था। कार में उक्त व्यक्ति के अलावा और कितने लोग सवार थे इस बारे सही जानकारी नहीं मिल पाई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे में अभी चालक या कोई अन्य व्यक्ति की बरामदगी नहीं हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए हैं। तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें