फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, नेरचौक अस्पताल में दाखिल

Wed, 22 Dec 2021 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जा रहे थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उपचार में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच एक बैठक में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत जोनल अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है। जलशक्ति मंत्री का रक्तचाप बढ़ा हुआ है। यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। इससे चलने-फिरने में भी दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन


मंडी अस्पताल में मंत्री का सीटी स्कैन भी करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट सही आई है। फिलहाल, उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। कुल्लू से लौटते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल में महेंद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। बता दें कि महेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित दौरे के लिए पिछले तीन दिन से तैयारियों में लगे हैं।

वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। उधर, सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जल शक्ति मंत्री का स्वास्थ्य अब ठीक है। उनकी कुछ टेस्ट रिपोर्ट आनी शेष हैं। फिलहाल, उन्हें मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के एमएस पन्नालाल ने बताया कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में आईसीयू रूम में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी स्थिति अभी सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें