फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: फतेहपुर, अर्की में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार नहीं करेंगे नाराज नेता

Sun, 10 Oct 2021 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार ने भी कहा है कि उन्हें किसी और क्षेत्र का प्रचार कार्य दिया जाए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने बतौर आजाद उम्मीदवार भले ही नामांकन न भरे हों, पर ये नेता अपने क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार भी नहीं करेंगे। फतेहपुर से टिकट चाह रहे कृपाल परमार, अर्की से गोविंद राम शर्मा और आशा परिहार ने दो टूक कह दिया है कि वे अपने हलकों से बाहर प्रचार करेंगे। अब भाजपा के लिए इन्हें पूरी तरह से मनाना चुनौती बन गई है। भाजपा को चिंता है कि ये नेता अगर साथ खडे़ नहीं हुए तो इससे गलत संदेश जाएगा। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर में उपचुनाव में नामांकन से पहले बगावत के सुर उठे तो भाजपा ने मान-मनौव्वल शुरू की। भाजपा के वरिष्ठ नेता जुब्बल-कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को तो नहीं मना पाए और चेतन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है, मगर अर्की और फतेहपुर में भाजपा कामयाब हो गई।

अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के करीबी हैं। भारद्वाज ने उनसे बात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोविंद राम शर्मा और पूर्व मंत्री नगीन चंद्र पाल की बेटी आशा परिहार को शिमला बुलाकर उन्हें नामांकन नहीं भरने के लिए मनाया। उन्हें सरकार और संगठन में पूरा मान देने की बात की। 
विज्ञापन


अर्की में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी गोविंद राम शर्मा से मिले। गोविंद राम ने समर्थकों से बात करने के बाद नामांकन न भरने का भरोसा तो दे दिया, मगर गोविंद राम शर्मा और आशा परिहार ने वरिष्ठ नेताओं को कहा कि वे अर्की में किसी भी सूरत में भाजपा प्रत्याशी रतन पाल सिंह के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे। उनकी अन्य सभी क्षेत्रों में ड्यूटी लगाएं। उनका विरोध व्यक्ति से है पार्टी से नहीं। वहीं, फतेहपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार से तो खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दो बार बात की। सीएम भी उन्हें मनाने गए। उन्होंने भी साफ किया है कि वह भी फतेहपुर में प्रचार नहीं कर पाएंगे। कृपाल परमार ने भी कहा है कि उन्हें किसी और क्षेत्र का प्रचार कार्य दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें