फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बागी में 10, केदस में 20 अगस्त तक तैयार होगा बेली ब्रिज

Sun, 04 Aug 2024 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल सरकार ने लोक निर्माण विभाग को पुल लगाने का समयसीमा निर्धारित कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागी में 10 अगस्त तक बेली ब्रिज तैयार हो जाएगा, जबकि केदस और वायल में 20 अगस्त तक पुल बन जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागी में 10 अगस्त तक बेली ब्रिज तैयार हो जाएगा, जबकि केदस और वायल में 20 अगस्त तक पुल बन जाएगा। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को पुल लगाने का समयसीमा निर्धारित कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये की राशि जारी की है। बागी पुल लोक निर्माण विभाग का मेकेनिकल विंग तैयार करेगा, जबकि केदस पुल निजी कंपनी बनाएगी। शिमला और मंडी से पुल बनाने के लिए सामान भेजा गया है। शिमला जोन में पुल टूटने से लोक निर्माण विभाग को 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ आने से जानमाल का भारी नुकसान है। लोगों की आवाजाही के लिए फिलहाल नदी-नालों पर झूला पुल लगाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को पुल लगाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रभावित क्षेत्र सरतारा और धांदड़ी में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क बहाल करने को जेसीबी और डोजर लगाए जा रहे हैं। ऊपर से पहाड़ी खिसक रही है। ऐसे में सड़क बनाना जोखिम भरा हो गया है। इसके अलावा चंबा और शिमला में भी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। सड़कें टूट हो गई हैं। उन्हें दुरुस्त करने के लिए विभाग के कर्मचारी दिनरात एक कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पॉल ने कहा कि सेब बहुल क्षेत्र की सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है। दो तीन दिन के भीतर सड़कें बहाल कर दी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेंद्र पॉल ने कहा कि सरकार के आदेशों के मुताबिक 10 से 15 दिन के भीतर सभी बेली ब्रिज लगा दिए जाएंगे। प्रभावित क्षेत्रों में पुल लगाने के लिए सामान भेजना शुरू कर दिया है। फिलहाल झूला पुल लगा दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें