फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़कर खाई में फेंके, पिता-मां और पुत्र गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिता-मां और पुत्र ने दो पुलिस कर्मचारियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस कर्मियों को 25 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। इसमें दोनों पुलिस कर्मचारियों के सिर और बाजू में चोटें आई हैं। घटना झंडूता पुलिस थाना के मुकडाना गांव की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मुकडाना गांव की फूलां देवी की रास्ता रोकने की एसडीएम झंडूता को दी शिकायत के आधार पर गए थे। मौके पर दूसरे पक्ष के बांकू राम, उसकी पत्नी रीता देवी और बेटा सुनील कुमार उग्र हो गए और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकियां देने लगे।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो स्थिति बेकाबू हो गई। तीनों को गिरफ्तार कर थाना ले जा रहे थे कि सुनील कुमार पुलिस से उलझ पड़ा और हेड कांस्टेबल विजय को ढांक की तरफ धक्का मारा। इतने में एएसआई राजेश कुमार उसे बचाने की कोशिश करने लगे तो सुनील कुमार ने उन्हें भी धक्का दे दिया। दोनों ढांक के नीचे गिर गए।
विज्ञापन


इससे सिर और बाजू में चोटें आई हैं। पुलिस ने सुनील कुमार को काबू किया तो बांकू राम भी उलझ पड़ा और एक पुलिस कर्मचारी को गले से पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस उपमंडल अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस पर किए हमले का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें