बिलासपुर। विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने विद्युत उपमंडल बिलासपुर के अंतर्गत 71 लाख की लागत से स्थापित होने वाले 6 ट्रांसफार्मरों और बैरी में 1 करोड़ 83 लाख के 33/11 केवी उप स्टेशन बैरी की क्षमता वृद्धि व नियंत्रण कक्ष भवन और ग्राम पंचायत बैरी में लगभग साढे़ तीन लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत प्रणाली में सुधार एवं आधुनिकीकरण के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र बैरी की क्षमता को बढ़ाने के लिए 183.26 लाख रुपये की स्कीम स्वीकृत हुई है। इस सब स्टेशन के लिए 10 नए पद भी स्वीकृत हो चुके हैं। गत ढाई वर्षों के अंतर्गत सदर चुनाव क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ रुपये के कार्य किए गए। इनमें 28 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।