फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा 28 मिनट स्थिर रहकर अजय ने शीर्षासन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 21 Jul 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अजय शर्मा ने पिछले साल वृक्षासन में एक घंटा 40 मिनट 30 सेकेंड स्थिर रहकर पहला विश्व रिकॉर्ड और उथित पद्मासन में दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड और अब उन्होंने शीर्षासन के साथ भद्रासन लगाकर तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ अजय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले की बोहनी पंचायत के गुधवीं गांव के अजय कुमार शर्मा ने शीर्षासन में एक घंटा 28 मिनट स्थिर रहकर 3700 बार भद्रासन लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ योग में नाम दर्ज करवाया है। यह उनका तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एबीवाईएम के कार्यक्रम में अजय ने 30 मार्च को भाग लिया था और शीर्षासन लगाकर भद्रासन के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए योगा वर्ल्ड बुक में अपना दावा प्रस्तुत किया।  

विज्ञापन


अजय को 2 दिन पहले ही रिकॉर्ड की कॉपी प्राप्त हुई है। अजय कुमार शर्मा ने पिछले साल वृक्षासन में एक घंटा 40 मिनट 30 सेकेंड स्थिर रहकर पहला विश्व रिकॉर्ड और उथित पद्मासन में दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड और अब उन्होंने शीर्षासन के साथ भद्रासन लगाकर तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अजय कुमार ने इसी साल जनवरी में ऑल इंडिया सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

इन सब उपलब्धियों को देखते हुए इन्हें प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा जा चुका है। एबीवाईएम के सीईओ राकेश भारद्वाज ने कहा कि अजय कुमार शर्मा ने शीर्षासन और भद्रासन जैसे कठिन आसनों को एक साथ लगाकर सभी को हैरान कर दिया। एबीवाईएम संस्थान विश्व स्तर पर योग के ही वर्ल्ड रिकॉर्ड योग वर्ल्ड बुक में दर्ज करता है। अजय कुमार शर्मा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटहानी में लेक्चरर पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें