फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत कुठेड़ा के ऊबक गांव में मंदिर निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई है। शिकायत में आरोप है कि सरकारी लोनिवि की सड़क को रोक कर मंदिर का निर्माण किया गया है। सड़क बंद होने से गांव में एंबुलेंस और अन्य वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब बरसात के सीजन में लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों रजनीश कुमार, अवनीश कुमार, सुशील कुमार, केहरू राम, निर्मला देवी, अजीत सिंह, अमित कुमार, जगतराम, रेशा देवी, चंचलों देवी, राम दास, बीना देवी, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, अरूणा देवी, रमेश चंद, विनोद कुमार, पवना देवी, सतीश कुमार, विजय कुमार, गुरदेव चंद, योगेश, जैसी राम, रतनी देवी, किरण, रजनी देवी, प्रवीण कुमार, अजय कुमार ने कहा कि वे सड़क को बंद करने की शिकायत लोनिवि, उपायुक्त और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी कर चुके हैं। 17 जुलाई को लोनिवि के अधिकारी, पटवारी और कानूनगो ने मौके पर आकर मामले की जांच की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क को बहाल न किया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता नीतिश कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। इसमें व्यक्ति का अवैध कब्जा पाया गया है। जब राजस्व विभाग इसकी रिपोर्ट सौंपेगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें