फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थानों में इस बार मेरिट पर मिलेगा दाखिला, नहीं होगा एंट्रेंस

Wed, 02 Sep 2020 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी,अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थानों में सत्र 2020-21 के लिए इस बार एंट्रेंस टेस्ट नहीं होगा। संस्थानों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए आईटीआई और जमा दो के साइंस विषय में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। कोविड-19 के कारण प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा।

विज्ञापन


प्रवेश के इच्छुक छात्रों को बोर्ड के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल को 15 सितंबर से खोला जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड मई माह में प्रवेश परीक्षा लेता आया है। कोविड-19 के कारण इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। 

बहुतकनीकी संस्थानों में सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया इस बार दसवीं और जमा दो कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। दसवीं-जमा दो में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर आवेदन करना होगा, जिसे 15 सितंबर से खोल दिया जाएगा। - सुनील वर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें