फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से मिलने पहुंचे आशीष विद्यार्थी, गोरखा फूड कॉर्नर में किया नाश्ता

Sun, 25 Oct 2020 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी सोलन पहुंचे हैं। धर्मपुर सुबाथू मार्ग पर अपने मित्र सुनील सिन्हा के नवनिर्मित घर में पहुंचने के बाद आशीष विद्यार्थी ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आते हुए अपने अंदाज में दोस्ती के मायने भी समझाए। उन्होंने 1984 से शुरू हुई अपनी और सुनील सिन्हा की दोस्ती भी लाइव पेज पर शेयर की। इसके अलावा धर्मपुर और सुबाथू में कुदरत के नजारों को कैमरे में कैद करते दिखे।

विज्ञापन


आशीष विद्यार्थी ने सुबाथू के गोरखा फूड कॉर्नर में नाश्ते के बाद पूरे स्टाफ की जमकर तारीफ की। गोरखा फूड कार्नर के संचालक नवीन थापा ने बताया की बॉलीवुड  स्टार आशीष विद्यार्थी फिल्मों में ही खलनायक की भूमिका निभाते हैं। असल जिंदगी में अच्छे इंसान हैं। रविवार को आशीष विद्यार्थी सादे लुक में उनके फूड कॉर्नर में पहुंचे ओर स्टाफ से नाश्ते की मांग की, जब उन्होंने नाश्ते के लिए मास्क उतारा तो उन्होंने पहचान लिया।

इसके बाद पूरे स्टाफ के अलावा आसपास के लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लीं। बातचीत में विद्यार्थी ने बताया की धर्मपुर मार्ग पर उनके मित्र सुनील सिन्हा का घर बन रहा है। अपने दोस्त से मिलने ही वो सुबाथू में आए हैं। हिमाचल के लोग भाग्यशाली हैं, जहां कुदरत का खूबसूरत नजारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें