फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो हेरोइन से दस किलो चिट्टा बनाते थे आरोपी

Sat, 06 Feb 2021 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
आरोपी-फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से 6 किलो 297 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लाई अफ्रीकी नागरिक के लिए कुल्लू पुलिस ने करीब करीब 46 घंटे तक ऑपरेशन चलाया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अफ्रीकी मूल के कुछ लोगों का ग्रुप देश भर में सिंथेटिक ड्रग की सप्लाई करता है। एक किलो हेरोइन की मात्रा को दस किलो की पैकिंग में बदलकर उसे चिट्टा के रूप में बेचते थे। पुलिस ने जो हेरोइन पकड़ी है, वह ए ग्रेड की थी।

विज्ञापन


इसकी मात्रा को माफिया ने 60 से 70 किलोग्राम बनाकर बेचना था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इस अभियान में दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग मिला है। पिछले कई महीनों से कुल्लू पुलिस की एसआईयू हेरोइन के बड़े सप्लायरों के नेटवर्क को स्टडी कर रही थी। इसमें ज्यादातर अफ्रीकन नागरिकों की दिल्ली में गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने अभी तक 17 अफ्रीकी ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के 38 वर्षीय नागरिक को पुलिस वीरवार रात को कुल्लूू लाई। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकतर अफ्रीकी नागरिक बिना वीजा और पासपोर्ट रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस गैंग ने हिमाचल में सैकड़ों लोगों को हेरोइन सप्लाई की है। हर माह लगभग 10 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई करते थे। जुलाई 2019 से अभी तक 23 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स के अवैध व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें 17 अफ्रीकी मूल के हैं। इनमें 14 अभी भी जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें