फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल को मिले 45 नए वन रक्षक, नालागढ़ के अंकित सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु

Sun, 28 May 2023 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (सोलन)

सार

बैच में शैक्षिक टॉपर नालागढ़ वन मंडल के अंकित, द्वितीय स्थान पर वन मंडल बिलासपुर के शुभम ठाकुर और तृतीय स्थान पर हमीरपुर वन मंडल की दीपक रहे।
विज्ञापन
PICPIC - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों की 69वें सत्र के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारतीय वन सेवा अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्य पाल शोध एवं प्रशिक्षण प्रदीप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रशिक्षण सत्र 26 नवंबर 2022 को शुरू हुआ था और रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वन विभाग के सात वृत्तों बिलासपुर, सोलन, नाहन, हमीरपुर, रामपुर, शिमला और वन्य प्राणी शिमला के 45 वन रक्षक प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया।

विज्ञापन


सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वन प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक संगीता महाला प्रशिक्षण सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बैच में शैक्षिक टॉपर नालागढ़ वन मंडल के अंकित, द्वितीय स्थान पर वन मंडल बिलासपुर के शुभम ठाकुर और तृतीय स्थान पर हमीरपुर वन मंडल की दीपक रहे।

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वन मंडल ऊना के राहुल ठाकुर, दूसरा स्थान पर वन्य प्राणी मंडल शिमला के राकेश सिंह और तृतीय स्थान पर वन मंडल राजगढ़ के प्रवीण कुमार रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार वन मंडल नालागढ़ के अंकित को दिया गया। मुख्यातिथि ने इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को अपने कार्य क्षेत्र में जाकर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किए ज्ञान को समुचित रूप से जनता के लिए नियम कानून का पालन करते हुए प्रयोग करें। इस मौके पर वन संस्थान चायल के संयुक्त निदेशक परविंद्र सिंह, अश्वनी कड़शोली, तारा दत्त, रीना ठाकुर, मोहित गौतम, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार, अंकुश शर्मा, सुनील राज, वैशाली ठाकुर, बंधु शर्मा और अनुज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें