फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरा 22 साल का युवक, मौत, शनिवार आधी रात का है मामला

Sun, 18 Aug 2024 02:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित मेडिकल गर्ल्स हॉस्टल में एक युवक चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान करण पटियाल उम्र 22 साल के तौर पर हुई है। 

 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आधी रात के समय आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित मेडिकल गर्ल्स हॉस्टल में एक युवक चौथी मंजिल से गिर गया, जिसे एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


युवक की पहचान करण पटियाल उम्र 22 साल के तौर पर हुई है। वो एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र था और जिला कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला था। बता दें कि पुलिस जांच कर रही है कि आखिर युवक गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर देर रात कैसे पहुंचा। वहीं, इस घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

आईजीएमसी अस्पताल की प्रिंसिपल सीता ठाकुर ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में एक युवक की गिरकर मौत का मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। युवक कैसे चौथी मंजिल पर पहुंचा इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें