मंडी संसदीय क्षेत्र में हुई कांग्रेस की हार का भी प्रतिभा सिंह को अधिमान नहीं मिला। प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं। इस संसदीय क्षेत्र की 17 सीटों की बात करें तो मंडी जिला में दस में से नौ सीटें भाजपा के पाले में चली गईं। मंडी की जो धर्मपुर सीट कांग्रेस को मिली, वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आती है। मंडी संसदीय क्षेत्र में हारी हुईं जिला की यह सभी नौ सीटें आती हैं। हालांकि, जनजातीय क्षेत्रों और कुल्लू जिले में भी कांग्रेस को पूरी बढ़त नहीं मिली। भरमौर को कांग्रेस ने गंवा दिया। कुल्लू में भी चार में से दो सीटें ही कांग्रेस को मिलीं।
हालांकि किन्नौर और लाहौल स्पीति की सीटें कांग्रेस ने जरूरत जीती हैं। पर शिमला जिला से मंडी संसदीय क्षेत्र में आने वाली एकमात्र सीट रामपुर में भी कांग्रेस बहुत कम मतों से जीत पाई, जहां प्रतिभा सिंह का घर भी है। ऐसे में हॉली लॉज के विरोधी उनके खिलाफ अपनी बात कहने में कामयाब हो गए। सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला में भाजपा पांचों सीटें हार गई तो मुकेश अग्निहोत्री के जिला ऊना में भाजपा पांच में से केवल एक ही सीट झटक पाई। प्रतिभा सिंह इसलिए भी सीएम की रेस से पीछे हो गईं।