आम जनता नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने को सुझाव दे सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू, प्रमुख सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी जेसी शर्मा, माई जीओवी भारत सरकार के सीईओ अभिषेक सिंह, निदेशक आईटी रोहन चंद ठाकुर भी उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चीफ मिनिस्टर एप के माध्यम से प्रदेश की जनता सीधे मुख्यमंत्री को शिकायतें लिख सकेगी। यह विभिन्न योजनाओं के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगी।