कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप मथिया गांव में महिला की हत्या के बाद खुद कीटनाशक निगलने वाले आरोपी को अस्पताल में होश आ गया है। पुलिस ने इसे आईजीएमसी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। मथिया गांव में मकान मालकिन की हत्या करने के बाद किरायेदार ने खुद कीटनाशक निगल लिया था।
विज्ञापन
आरोपी को सोलन अस्पताल भर्ती किया गया। यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। अब आरोपी को होश आ गया है। हालत खतरे से बाहर होने पर उसे छुट्टी दे दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार पुत्र तेज बहादुर निवासी गुइडी, डाकखाना और तहसील पुशाकोट, जिला देहंग, नेपाल से पूछताछ शुरू कर दी है।