फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हिमाचल को मिल सकता है बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क, सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली बुलाए

Tue, 10 May 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को दिल्ली बुला लिए गए हैं। वह बुधवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से भी भेंट करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का समय मांगेंगे। वह पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल आने का न्योता देंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क मिल सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को दिल्ली बुला लिए गए हैं। वह बुधवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से भी भेंट करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का समय मांगेंगे। वह पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल आने का न्योता देंगे। राज्य सरकार ऊना में बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क की मांग कर रही है। लेकिन इस पर अन्य राज्यों की भी नजरें गड़ी हैं।

विज्ञापन


हिमाचल को यह मिल जाता है तो इसे जयराम सरकार चुनाव में भी भुना सकती है। इसीलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसके लिए काफी श्रम कर रहे हैं। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से भी समय मांगा गया था। उनसे 11 मई का वक्त मिला है। सीएम जयराम ठाकुर को इसकी सूचना मंगलवार को ही मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। वह मंगलवार शाम को वहां पहुंच गए। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी सड़क मार्ग से नई दिल्ली गए हैं। 

प्रधानमंत्री को चंबा या धर्मशाला बुलाना चाह रहे जयराम 
केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चंबा या धर्मशाला बुलाना चाह रहे हैं। वह चाह रहे हैं कि मोदी 30 या 31 मई को हिमाचल आएं, लेकिन इसकी संभावना कम लग रही है। ऐसे में जून महीने में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा करवाने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें