फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: 13 मई को कुल्लू के ढालपुर में जनसभा करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Tue, 10 May 2022 09:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जम्वाल ने कहा कि 13 मई को जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे ढालपुर में जनसभा संबोधित करेंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इसमें उन्हें चुनाव के टिप्स देंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 13 मई को ढालपुर के रथ मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में चुनावी हुंकार भरेंगे। इसके लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है, वहीं कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा में प्रस्तावित रहा भाजयुमो का राष्ट्रीय सम्मेलन अब धर्मशाला में होने जा रहा है। यह जानकारी विधायक एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जम्वाल ने परिधि गृह कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन


 जम्वाल ने कहा कि 13 मई को जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे ढालपुर में जनसभा संबोधित करेंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इसमें उन्हें चुनाव के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में मिशन रिपीट कैसे करना है इसको लेकर भी काम किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया के सह प्रभारी अमित सूद, जिला भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, जोगिंद्र शुक्ला, राहुल सोलंकी, वीर सिंह गुलेरिया और श्याम कुल्लवी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें