फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bear attack: बच्चे पर झपटा तो पिता और पड़ोसी भिड़ गए भालू से, दोनों गंभीर घायल

Mon, 29 May 2023 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

खेम राज पुत्र और मनोहर लाल मंदिर में रखे पाठ के समापन अवसर पर सामान लेकर जा रहे थे। रास्ते में भालू ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सुंदरनगर की दुर्गम पंचायत धन्यारा में भालू के हमले में घायल हुए गांव के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएल कॉलोनी थाना की निहरी पुलिस चौकी के तहत धन्यारा पंचायत में भालू के हमले से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए साथ लगते शिमला जिला के सुन्नी स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। भालू के हमले में एक बच्चा भी बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर प्रशासन व वन विभाग से घायलों को उपचार के लिए हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम धन्यारा पंचायत के खेचड़ू गांव के खेम राज पुत्र बृजलाल और मनोहर लाल पुत्र शोभाराम गांव के लोगों की ओर से समीप के भारती खमीर मंदिर में रखे पाठ के समापन अवसर पर सामान लेकर जा रहे थे।

इस दौरान उनके साथ मनोहर लाल का 8 वर्षीय बेटा भी था। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर मंदिर के आधे रास्ते में पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान भालू ने बच्चे को शिकार बनाने का प्रयास किया। लेकिन मनोहर उसका सामना करने को खड़ा हो गया। बच्चे को बचाते खेम राज भी भालू से भिड़ गया।
विज्ञापन


इस दौरान भालू ने खेमराज के चेहरे पर बुरी से प्रहार करते हुए उसके कान को नोंच डाला और चेहरे पर भी दांतों से हमला करने के साथ बाजू और  टांग को भी जगह-जगह से काट डाला। इसके बाद मनोहर पर भी हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों के चीख पुकार जब पास के ग्रामीणों तक पहुंची तो वे उन्हें बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों का शोर सुनकर भालू मौके से भाग कर जंगल में चला गया। धन्यारा पंचायत की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए सुन्नी ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें