फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चरस तस्कर के 2 घरों समेत एक करोड़ की संपत्ति अटैच

Sat, 11 Mar 2023 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पुलिस ने कालीदास के घर से दो लाख पांच हजार नकदी, 16 लाख के गहने, सात बैंक पासबुक, दो मकान, छह गाड़ियों को सीज किया है।
विज्ञापन
बालीचौकी में चरस के साथ धरे गए आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी कालीदास की पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। पुलिस ने वीरवार रात बल्ह क्षेत्र के ढाबण निवासी कालीदास की गाड़ी से 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कालीदास के साथ बंजार निवासी को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने कालीदास की संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य आरोपी को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। इसमें एएसपी, एसएचओ और साइबर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि बीते वीरवार को पुलिस ने इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में चरस बरामद की थी।

विज्ञापन

चरस तस्कर का मंडी की सौली खड्ड में निर्मित बहुमंजिला मकान। - फोटो : संवाद
इसके बाद पुलिस ने आरोपी कालीदास (42) के घर पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से दो लाख पांच हजार नकदी, 16 लाख के गहने, सात बैंक पासबुक, दो मकान, छह गाड़ियों को सीज किया है। वहीं उसके कबाड़ से कई तरह की स्क्रैप भी पकड़ी गई है।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ और अवैध काम तो नहीं किया जा रहा है। इसमें 23 किलो तांबे का तार और 123 किलो अन्य धातुओं का सामान पुलिस ने सीज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें