शहरी निकाय चुनाव में मतदान के लिए 100 की उम्र में भी बुजुर्गों ने युवाओं की तरह जोश दिखाया। कई शतकवीर खुद तो कुछ परिजनों का सहारा लेकर मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। वहीं, दिव्यांग, नेत्रहीन और चलने में असमर्थ लोग भी मतदान करने में आगे रहे। बिलासपुर के घुमारवीं में पुराना बस अड्डा निवासी वयोवृद्ध सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक सदानंद गौतम ने 106 वर्ष की आयु में भी वोट डाला।
मंडी जिले के रिवालसर के वार्ड-5 की 102 साल की देवकू देवी, वार्ड सात की 102 वर्षीय प्रभी देवी डबरोग वार्ड की 102 इंद्री देवी सहित दर्जनों बुजुर्गों ने मतदान किया। चंबा के हटनाला वार्ड के 101 वर्षीय प्यार सिंह छड़ी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे।